फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष तोड़ते ही सीता ने राम के गले में डाली जयमाला

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया। खजुरिया ग्राम पिपलिया विजय नगर के सिद्व बाबा मंदिर पर चल रही रामलीला के मंचन में रविवार की रात मंच पर भगवान राम जनकपुरी पहुंचते हैं। पुष्प वटिका का भ्रमण करते हैं और पुष्पों को देख काफी प्रफुल्लित होते हैं। वाटिका में सीता की अष्टसखी से संवाद होता है। रावण वाणासुर संवाद ने लोगों का मन मोह लिया। राजा जनक के यहां आयोजित धनुष यज्ञ में भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण व गुरु जी के साथ पहुंचते हैं। जब सभी योद्वा भगवान शिव का धनुष तोड़ने में विफल हो जाते हैं तो भगवान राम धनुष को खंडित कर देते हैं। धनुष टूटते ही भगवान राम के जयकारे लगने लगते हैं। वहीं, स्वयंवर में सीता भगवान राम के गले में जयमाला डाल देती हैं। व्यवस्था में मेला अध्यक्ष मुन्ना लाल मौर्य, नरेश गंगवार, मदन लाल मौर्य, बिहारी लाल गंगवार, दिलीप सिंह, नेमचंद्र मौर्य, बुद्वसेन गंगवार आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें