फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की जान गई

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। जेल में भाइयों से मिलने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद निवासी अली मोहम्मद की पत्नी भूरी जेल में बंद दो भाइयों से मिलने के लिए जा रही थी। बाइक उसका तीसरा भाई चला रहा था। बताया जाता है कि मंडी समिति के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और भूरी सड़क पर गिर गई। किसी तरह घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे बाहर ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इस बीच भूरी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भूरी के दो भाई मेहंदीनगर में हुए चौहरे हत्याकांड में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें