फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर युवती की मौत

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नेशनल हाईवे पर वाहन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के लखनाखेड़ा निवासी काशीराम सोमवार की सुबह को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नारायणपु़र निवासी रिश्तेदार प्रेम किशोरी के यहां गया था। वह शाम को बाइक से अपनी रिश्तेदार प्रेम किशोरी व मित्रपाल को देर शाम को अपने घर लेकर आ रहा था। इस बीच नेशनल हाईवे शंकरपुर के पास सामने से रॉग साइड आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक पर सवार युवती गिर गई। इस बीच पीछे से आ रहे वाहन ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे के बाद उसकी वही पर मौत हो गई। बाद में आस पास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। जब कि हादसे मेें घायल हुए काशीराम व मित्रपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें