मिलक। तालाब की जांच को गए तहसीलदार के सामने दो पक्ष भिड़ गए। जिस पर हुए बवाल पर अफरा-तफरी मच गई और तहसीलदार को वहां से बैरंग लौटना पड़ा।
कोतवाली क्षेत्र के भैंसोड़ी गांव में कई एकड़ के सरकारी तालाब को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। जिसको लेकर प्रधान पति और आरोपी पक्ष में ठनी हुई है। गुरुवार को तालाब को लेकर शिकायत हुई। तहसीलदार राजेश कुमार गांव में जांच को गए हुए थे। जांच टीम के सामने दो पक्ष भिड़ गए और जमकर हंगामा खड़ा हो गया। मामला तूल पकड़ते ही लाठी डंडे चलने लगे। अफरा-तफरी मचते ही तहसीलदार और उनकी जांच टीम वहां से लौट आई। मारपीट में घायल सलामत खां का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया है। मामले में प्रधान पति शाहिद खां ने पांच के खिलाफ जान लेवा मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी लोगों ने जानलेवा हमला किया। मामले में गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद जाहिद खां, बीडीसी सदस्य नासिर खां, चांद खां उर्फ बसीम खंा, मुन्ने खंा, खालिद खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल आरके सोलंकी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसकी तहकीकात की जा रही है।