फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ वारदातों के बाद अलर्ट

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट की वारदात ने अधिकारियों में भी हड़कंप मचा दिया है। ताबड़तोड़ वारदातों के बाद रात्रि ट्रेनों में सुरक्षा के लिहाज से विशेष चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। रात 11 बजे के बाद की ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सोमवार रात मुरादाबाद क्षेत्र में लखनऊ मेल अप और डाउन ट्रेन को बदमाशों ने निशाने पर ले लिया था। बदमाशों ने ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट और मारपीट की। इसके साथ ही ट्रेन पर पथराव भी किया। इसके बाद बुधवार को डीआईजी की चेकिंग के दौरान ही मुरादाबाद स्टेशन पर एक महिला के पर्स से चोरी कर ली गई। ट्रेनों और स्टेशन पर ताबड़तोड़ हुई वारदातों ने रेलवे सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले आला अधिकारियों में भी खलबली मचा दी है। इसके बाद आरपीएफ-जीआरपी को विशेष चेकिंग व सतर्कता के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत आरपीएफ निरीक्षक लखनऊ मेल में चेकिंग करेंगे, तो हर स्टेशन पर रात भर गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग करेगी। जीआरपी निरीक्षक सत्यपाल शर्मा ने बताया कि रात्रि ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश मिले हैं। इसके तहत रातभर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सघन चेकिंग की जाएगी। विशेषकर रात में 12 बजे के आसपास व उसके बाद गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें