फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों को धमकाकर बूथ कैप्चरिंग

Fri, 18 Apr 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तमाम सुरक्षा प्रबंधों को दरकिनार कर लगभग 30-35 लोगों ने पक्काबाग के माडल पब्लिक स्कूल में बने बूथ को कैप्चर कर लिया। तैनात कर्मियों को धमकाकर फर्जी वोट डालने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और कैमरामैन का क ैमरा छीन लिया। एक पुलिसकर्मी से मोबाइल भी छीन लिया और भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। इसके साथ ही जिले के कई केंद्रों पर हंगामे और मारपीट की घटनाएं हुईं, जिससे हड़कंप मचा रहा। लोकसभा चुनाव के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंध उस वक्त तार-तार होते दिखे जब गंज थाना क्षेत्र के पक्काबाग स्थित छिपियान मोहल्ले में बने माडल पब्लिक स्कूल में बने बूथ में दोपहर करीब 3.05 बजे 30-35 लोग सुरक्षाकर्मियों को धकियाते हुए घुस गए। उन्होंने पीठासीन अधिकारी समेत अन्य कर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ लोगों ने बूथ संख्या 51 और 52 पर कब्जा जमा लिया और वोट डालने शुरू कर दिए। कर्मियों ने शोर शराबा किया तो जवानों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन यहां पुलिसकर्मियों पर बूथ ो कब्जाने वाले भारी पड़ गए। यहां उत्तराखंड के जवानों को तैनात किया गया था। बूथ कब्जाने वालों ने उत्तराखंड पुलिस के जवान बालीराम शर्मा का मोबाइल छीन लिया। कैमरामैन के तौर पर तैनात रोजगार सेवक यादराम का कैमरा छीन लिया। आधे घंटे तक बूथ पर हुड़दंगियों का कब्जा रहा। इन्होंने करीब 65 वोट डाल दिए। वोट डालने के बाद पुलिसकर्मियों को धकियाते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राकेश मालपाणी, एसडीएम सदर अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रमाशंकर गुप्ता, सीओ सिटी आले हसन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीठासीन अधिकारी के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट से भी पूछताछ की। मामले की सूचना आला अफसरों को दे दी है। इस मतदान केंद्र पर दो दफा हंगामा हुआ। दूसरी दफा भी यहां पर अफसरों की मौजूदगी में फर्जी वोट डालने की कोशिश हुई, जिस पर पुलिस ने इन लोगों को लाठियां भांजकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें