फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 बेड का इमरजेंसी वार्ड तैयार

Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारी मुकम्मल कर ली हैं। घायलों के उपचार के लिए 20 बेड का इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड के लिए डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही सभी डॉक्टरों को ऑन कॉल उपलब्ध रहने के आदेश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व आयोजित होगा। चुनाव के दौरान कई बार बूथों पर हिंसा भी हो जाती है तो, मौसम का मिजाज भी कर्मियों पर भारी पड़ जाता है। किसी दुर्घटना में कोई घायल हो या फिर मौसमी बीमारी की चपेट में आए। सभी के बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारी मुकम्मल कर ली है। कार्यवाहक सीएमएस डा. आरके ढल ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बीस अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही फिजीशियन, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट समेत अन्य डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। डाक्टरों समेत पूरा स्टाफ इमरजेंसी आवश्यकता पड़ने पर ऑन कॉल भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें