रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में मीट कारोबारी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। आग से झुलसे कारोबारी को उसको परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से कारोबार की परेशानियों से जूझ रहे थे। बजारिया खानासामा निवासी नासिर(45) मीट का कारोबार करता था। वह काफी समय से कारोबार को लेकर परेशान था। उसने शनिवार की दोपहर अपने कमरे में ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। नासिर चीख चिल्लाने लगा तो परिवार औैर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था, जब तक दरवाजे को तोड़ा जाता। लेकिन जब तक नासिर पूरी तरह आग में झुलस चुका था। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे पर रास्ते में भी उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया। नासिर के भाई का कहना है कि नासिर कई महीने से कारोबार को लेकर परेशान थे। शुक्रवार की दोपहर को भी उन्होेंने छुरे से हाथ काटने की कोशिश की थी।