रामपुर। दहेज की खातिर ससुराल वालाें ने विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर निवासी गंगा का विवाह दो माह पहले स्वार थाना क्षेत्र के निवासी विराम का मझरा निवासी रोशनलाल की बेटी मधु के संग हुआ था। शनिवार की सुबह मधु की कमरे में लाश मिली, जिस पर परिवार में खलबली मच गई। सूचना के बाद मायके वाले भी मौके पर जा पहुंचे। जहां मधु के शव को देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद गंज पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल में भिजवाया। उसके बाद मधु के पिता रोशनलाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति गंगा और उसके भाई भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मौके से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बाद में पुलिस ने मधु के शव को मायके वालों के हवाले कर दिया। विवाहिता के पिता रोशन लाल का आरोप है कि शादी के कुछ दिन के बाद से ससुराल के लोगों ने उससे दहेज में एक लाख की मांग श्ुारू कर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मधु शुक्रवार को ही मायके से ससुराल वापस आई थी। आरोप है कि इस दौरान भी दहेज की मांग की थी, जिसको लेकर विवाद भी हुआ था।