फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 परिवारों को एक-एक लाख का मुआवजा

Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 36 परिवारों को एक-एक लाख के चेक बांटे गए। चेक का वितरण नगर विकास मंत्री आजम खां ने किया।
विज्ञापन

आसरा योजना के शुभारंभ के मौकेपर नगर विकास मंत्री के हाथों किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत चेक भी बांटे गए। चपटा कालोनी में आयोजित होने वाले समारोह में प्रशासन के माध्यम से कराए जाने वाले किसान बीमा दुर्घटना योजना के तहत 36 लोगों को चेक बांटे गए। इस दौरान महिलाओं व किसानों के आश्रितों को चेक दिए गए। यूपी सरकार ने किसान बीमा दुर्घटना योजना चालू कर रखी है। इसके तहत हर किसान का एक लाख का बीमा कराया जाता है। दुर्घटना के बाद मुआवजे के रूप में उसके आश्रित को यह राशि दी जाती है। इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप, परिवहन राज्यमंत्री महबूब अली, माध्यमिक शिक्षा मंत्री विनोद सिंह के साथ ही अन्य सांसद व विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कमिश्नर शिव शंकर सिंह, आईजी मुकुल गोयल, डीआईजी अमरेंद्र सेंगर, डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी उमेश कुमार सिंह, एडीएम सैयद निजामुद्दीन समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें