फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया इंदिरा गांधी को याद

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने याद किया। उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने चित्र का माल्यार्पण किया। फिर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू ने इंदिरा के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। शहर अध्यक्ष मामून शाह, महफूज उर रहमान खां, फरीदा बी, शप्पू खां, आरिफ मियां, ऐजाज हुसैन, राजवीर, शाबू, राशिदा, सोमवती राणा, नजमी वकार, उमर खां मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसमें जुबैर कुरैशी, तहसीन अहमद, रेहान खां, निजाम पाशा, सतीश नायक, प्रदीप, सजल नैयर, फैजान अली, जावेद, मेहरबान अली रहे। महिला कांग्रेस की बैठक में भी इंदिरा गांधी को याद किया गया। बच्चों को किताब भी बांटी गई। इसमें शहर अध्यक्ष डा. शहनाज रहमान, बिलासो देवी, नरगिस, साधना, अर्चना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें