फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरों में दबकर पल्लेदार की मौत

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एफसीआई गोदाम में बोरों के नीचे दबकर पल्लेदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के नानकार निवासी नन्हे (50) धमोरा स्थित एफसीआई गोदाम में पल्लेदारी करता था। शुक्रवार की सुबह वह एफसीआई गोदाम गया। वह गोदाम के अंदर से बोरियां उतारकर ट्रक में लाद रहा था। इस दौरान गेहूं से भरी बोरियां का चट्टा उस पर गिर गया। बोरियों में दबते ही उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख सुनकर कुछ पल्लेदार मौके पर दौड़े। उन्होंने बोरियां हटाकर उसे बाहर निकाला। लेकिन, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पल्लेदार की मौत की खबर पूरे गोदाम में फैल गई। जो सुनता दौड़ा चला आता। कु छ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच एक पल्लेदार ने नन्हे के परिजनों को सूचना दी। उसकी मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों के आने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने गोदाम पहुंची और मौका मुआयना किया। बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों का कहना था कि कोई भी पल्लेदार छुट्टी पर जाता था तो उसकी एवज में नन्हें को लगा लिया जाता था। वह कई दिन से गोदाम में काम कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें