रामपुर। लौह पुरुष की 137 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस जबकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में सभा का आयोजन किया गया,जिसमें अफसरों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने आपसी मनमुटाव भूलकर देश की तरक्की में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि बल्लभ भाई पटेल ने अपनी दृढ़ और संकल्पित कार्यशैली से स्वतंत्र भारत में सम्मिलत करते हुए उन्होंने सदैव अखंड भारत का सपना देखा। इस मौके पर इंदिरा गांधी को भी याद किया गया। एडीएम ने भी इस दौरान विचार व्यक्त किए। इस मौक पर नगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद असद, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर रजा इंटर कालेज में पटेल की जयंती के मौके पर सूचना विभाग की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,जिसमें कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल ने इसकी शुरुआत की। साथ ही राष्ट्रीय एकता को बनाए जाने पर जोर दिया। इस मौकेपर जिला सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र कश्यप, विजय सिंह मनराल,रेहाना बी, प्रशांत श्रीवास्तव, निसार अहमद, बब्बन खां आदि मौजूद रहे।