रामपुर। जिले में शुक्रवार को 233 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 9405 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 3322 बालकों ने पहली डोज ली। किशोर वर्ग के 461 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 1128 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 144 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 3149 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 32 लोगों ने पहली और 436 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 3 लोगों ने पहली और 681 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 49 लोगों ने एहतियाती डोज ली है।