रामपुर। संत रामपाल के अनुयायियों ने रविवार को काला दिवस मनाकर संत रामपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध जताया। जिले भर से तमाम अनुयायी रविवार को आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। सभी लोगों हाथों में तख्ती-पोस्टर पकड़े हुए थे। जिसमें संत रामपाल पर की गई कार्रवाई को लेकर विरोध जताया।