रामपुर। मजार हाफिज साहब पर मुसलमानों के तमाम तबकात के नुमाइंदे हजरात की बैठक हुई। जिसमें पहले तशकीलशुदा तंजीम इत्तेहाद ए मिल्लत का इंतेखाब अमल में आया। तंजीम को हकूक की आवाज बुलंद करने के मकसद से बनाने का ऐलान करते हुए सर्व सम्मति से मुफ्ती ए शहर महबूब अली वजही साहब, मुकर्रम हुसैन सिद्दकी, अमीर हाशिम को सरपरस्त, फरहत अहमद खां जमाली को सदर, मुफ्ती मकसूद अहमद को नायब सदर और मौलाना असलम जावेद कासमी को जनरल सेक्रेटरी और नईम खां को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान मुस्लिम मुईन कुरैशी, असलम हसन खां, अतीक उल्ला खां, इंजीनियर अतहर उल्ला खां, आकिल सैफी, मुनन खां, रिजवान अहमद सिद्दकी, सैय्यद सरोश सईद, सुल्तान सैफी, सैय्यद मुर्तजा हुसैन, तमकीन फैयाज खां, इमरान कासमी, मोहसिन अली खां, सैय्यद फारुख मसूद शाह, नासिर अली खां, नौमान खां, रेहान खां मौजूद रहे।