फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलाजिस्ट की कमी से सीएचसी में नहीं हो रहे एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने के कारण शाहबाद अस्पताल में बंद पड़ी एक्स रे मशीन धूल फांक रही है। इस कारण दूर दराज से अस्पताल आने वाले गरीब मरीजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। मजबूरन गरीब मरीजों को बाहर जाकर महंगे में एक्स-रे कराना पड़ता है। चिकित्सा अधीक्षक डा. बी लाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए वह कई बार जिला के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें