फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर पुल के वैकल्पिक मार्ग पर फिर लगा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर पुल के वैकल्पिक मार्ग पर फिर लगा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन


सैदनगर (रामपुर)।
भारी वाहनों के फंसने से लालपुर पुल पर शुक्रवार को फिर जाम लग गया। जाम लगने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लालपुर पुल के वैकल्पिक मार्ग पर जाम लग गया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को दोपहर के वक्त मार्ग पर भारी वाहन फंस गया, जिसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में बारात की भी बस फंस गई, जिसकी वजह से लोग परेशान रहे। जाम लगने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। किसी तरह जाम खुलवाया गया। आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मामले में प्रधानों की ओर से प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रधान संगठन के जिला संयोजक फरीद खां, राजपाल सैनी, जगत सिंह, सरफराज, रईस अहमद, नफीस अहमद, नूर हसन, अय्यूब अली, शाकिर अली ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें