फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8340 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सोमवार को 231 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 8340 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 900 बालकों ने पहली और 1736 बालकों ने दूसरी डोज ली। किशोर वर्ग के 152 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 813 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 163 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 2786 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 102 लोगों ने पहली और 1272 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं, 60 साल से अधिक आयु वाले 396 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 20 लोगों ने एहतियाती डोज ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें