फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के बाद कराया गया प्रेमी जोड़े का निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। साथ जीने मरने की जिद पर अड़े प्रेमी जोड़े का निकाह पंचायत के बाद हो सका। बात पुलिस तक भी पहुंची, लेकिन मसले का हल शादी ही निकला। मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र के मनकरा गांव का है। मनकरा की युवती और भोट थाना क्षेत्र के बांसनगली गांव के युवक के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को युवक प्रेमिका के घर पहुंच गया। उसक बाद वह शादी की जिद पर अड़ गया। प्रेमिका भी शादी को रजामंद थी। दोनों एक ही बिरादरी के थे, लेकिन युवक के परिजन तैयार नहीं थे। थाने पहुंच गए। पुलिस भी प्रेमी जोड़े की मंशा के आगे कुछ नहीं कर सकी। थाने में इस बात पर सहमति बनी कि प्रधान के आवास पर पंचायत में फैसला होगा। प्रधान संगठन के जिला प्रवक्ता काशिफ खां की मौजूदगी में हुई पंचायत में दोनों पक्षों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए और आपसी सहमति के बाद दोनों का निकाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें