रामपुर। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इसके बाद ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि कोई भी विभाग किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर संवेदनशील नहीं है। बिजली, पूर्ति विभाग में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। उर्वरक में भी घोटाला किया गया है, जिसकी जांच की कई बार मांग की गई लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन सहायक निबंधक सहकारिता के कार्यालय में तालाबंदी कर बेमियादी धरना देगा। इसके बाद तहसीलदार सदर को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुन्ने मलिक, इरशाद अली पाशा, विनोद कुमार, मुशाहिद हुसैन, नूर आलम, जावेद खान, नाजिम, अदीब अली पाशा, राजेंद्र कुमार, अमरपाल यादव आदि मौजूद रहे।