फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में बैठे युवक को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। बाग में बैठे युवक को कुछ लोगों ने आकर पीट दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी परम का आरोप है कि वह शुक्रवार दोपहर को वह बाग में बैठा हुआ था। इस दौरान पास का ही रहने वाला अनिल अपने दो साथियों के साथ मौके पर आ गया। उसके बाद परम से गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उसको बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। आरोपी लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।उसके बाद पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें