फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के ओवरलोड डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर चालक हुआ गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। मानपुर में स्टोन क्रेशर से रेत भरकर मुख्य मार्ग पर आ रहे डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे गंभीर हालत में बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। गुरुवार की दोपहर एक डंपर मानपुर के एक फार्म हाउस स्टोन क्रेशर से रेता भरकर टांडा बाजपुर मार्ग पर पहुंच रहा था कि दढ़ियाल की ओर से परचून का सामान लेकर बाजपुर पहुंच रही पिकअप को उसने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।दुर्घटना में पिकअप चालक सईद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी दढ़ियल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने केबिन से निकालकर बाजपुर के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। टक्कर मारने वाला चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डंपर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें