फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय में कर्मियों की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से सचिव माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन भेजकर मिलक स्थित राजकीय पुस्तकालय में कर्मियों की तैनाती की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मिलक के राजकीय पुस्तकालय में मौजूदा समय में कोई लिपिक व चौकीदार नहीं है। जिससे पुस्तकालय संचालन प्रभावित हो रहा है। संविदा पर तैनात कर्मियों की संविदा भी समाप्त कर दी गई है। ज्ञापन में कर्मियों की तैनाती और पुस्तकालय के जर्जर भवन की मरम्मत की मांग की है। ज्ञापन पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, जीवेंद्र सिंह गंगवार, मुन्नन खां, गुरचरन, विनोद माहेश्वरी, रामभरोसे, अकील अहमद, काशीराम, सरताज, युनूस अंसारी, श्रीराम, कपिल देव आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें