फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मरम्मत कराएं ग्राम सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में ओडीएफ कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि 20 जुलाई तक वे अपने प्रधानों के साथ मिलकर विद्यालयों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कराना सुनिश्चित करें। कहा कि 15 सितंबर तक जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी समस्त सचिव अपनी ग्राम पंचायतों को प्रत्येक दशा में 20 अगस्त तक खुले में शौच से मुक्त कर दें। इसके बाद ग्राम पंचायतवार जनपद स्तरीय टीम से सत्यापन कराया जाएगा जिससे 15 सितंबर को जनपद को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें