चौपाल। पुलिस थाना प्रभारी चौपाल कमलेश कुमार ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे बंदूकें व लाइसेंसी हथियार तुरंत संबधित पुलिस थाना में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी बंदूक लाइसेंस धारकों की सूची से पड़ताल की जाएगी, जो बंदूक जमा नहीं करवाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।