फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7318 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में रविवार को 208 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 7318 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिले में रविवार को टीकाकरण अभियान चला। जिसमें किशोर वर्ग के 635 किशोरों ने पहली और 3043 लोगों ने दूसरी वैक्सीन की डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 286 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1498 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 40 लोगों ने पहली और 1181 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 27 लोगों ने पहली और 560 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 48 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें