रामपुर। मंगलवार को जिले में 35 स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण हुआ। जिसमें कुल 7308 लोगों ने टीका लगवाया।
मंगलवार को 18 से 44 साल आयु वाले 4945 लोगों ने पहली और 179 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वाले 1368 लोगों ने पहली और 269 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 467 लोगों ने पहली और 80 लोगों ने दूसरी डोज ली।