रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर में प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया जाएगा। सम्मेलन में मंडल के अमरोहा, संभल, नगीना, मुरादाबाद लोकसभा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम उत्सव पैलेस में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को तैयारियां की गईं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर हुई बैठक में जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन ने कहा कि सम्मेलन में भाजपा के कई प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में राकेश सिंह, जुगेश अरोरा, राकेश मिश्रा, ख्यालीराम लोधी, अरुण चौधरी, राजीव मांगलिक, हंसराज पप्पू, प्रेमशंकर पांडेय, सौरभ पाल सिंह, भारत भूषण गुप्ता, संजय पाठक, राजू शर्मा, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।