फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका की शादी के बहाने आजम का विरोधियों पर तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी के बहाने पूर्व मंत्री आजम खां ने विरोधियों पर तंज कसा है। शनिवार को जारी लिखित बयान में आजम खां ने खिलजी और पदमावत से संबंधित विवादों को अपने तौर पर दोनों के शुभचिंतकों से तथा नफरत करने वालों से यह जानना चाहा है कि फिल्म अदाकारी की शक्ल में खिलजी और पदामवत की याद को ताजा करने वालों की अगले दो दिनों में भव्य रूप से शादी होने वाली है। ऐसे में मुझे खिलजी की संज्ञा देने वाले गंदे विचारकों से यह जानना चाहूंगा कि इन दोनों की शादी के मौके पर मुझे क्या सीख लेनी चाहिए। आजम ने कहा है कि उम्मीद करता हूं कि ऐसे लोग मेरे मन की शांति के लिए अवश्य उन्हीं मंदिरों में प्रार्थना करेंगे, जिनमें मेरी बर्बादी की बद दुआ कर चुके हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें