फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7084 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सोमवार को 206 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 7084 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 934 बालकों ने पहली और 1837 बालकों ने दूसरी डोज ली। किशोर वर्ग के 70 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 739 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 109 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 2273 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 19 लोगों ने पहली और 728 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं, 60 साल से अधिक आयु 348 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 27 लोगों ने एहतियाती डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें