रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में चल रही एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में 130 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि, सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को बीएससी कृषि विज्ञान विषय के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी। परीक्षा में 137 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र प्रभारी डॉ. सीमा तेवतिया ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कराई गई। शुक्रवार को भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। संवाद