रामपुर। जिले में मंगलवार को 73 स्थानों पर टीकाकरण हुआ। इस दौरान 6854 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली।
जिले में मंगलवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें किशोर वर्ग के 786 किशोरों ने पहली और 3525 लोगों ने दूसरी वैक्सीन की डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 183 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1506 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 38 लोगों ने पहली और 657 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 3 लोगों ने पहली और 141 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 14 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद