रामपुर। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने बलभद्रपुर गांव में पौधरोपण किया। संगठन ने कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक पौधे रोपित किए। जिसमें अशोक और इनरबी के अधिकांश पौधे लगाए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह ने कहा कि संगठन अधिक से अधिक पौधरोपण कर अन्य लोगों को भी इस ओर जागरूक किया जा रहा है। क्योंकि प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों को हृदय, सांस की बीमारियों के साथ ही सेहत पर अन्य प्रतिकूल प्रभाव भी डाल रहा है। कहा कि पेड़ों की संख्या निरंतर घट रही है इसलिए हमें भविष्य को मद्देनजर रखते हुए आने वाली पीढ़ी के भविष्य को मद्देनजर रखते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे क्योंकि पेड़ की जल स्तर को ऊपर करेंगे और आवोहवा को साफ शुद्ध करेंगे। इस दौरान लक्ष्मण गंगवार, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र गंगवार, सुरेंद्र सागर, बॉबी यादव, गुरप्रीत सिंह, सरवन कुमार, अंकित गंगवार, अमर गंगवार आदि मौजूद रहे।