रामपुर। मदीहा एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की ओर से निर्धन लोगों के सहायतार्थ सहायता शिविर की शुरुआत की गई। शिविर में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, लिहाफ-कंबल से लेकर जूते आदि का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर डा. शादाब खां ने कहा कि जिन लोगों के घरों पर अप्रयोगी गर्म कपड़े या अन्य सामग्री है वो इस शिविर में दे सकते हैं। जिससे वो किसी जरूरतमंद को दी जा सके। इस दौरान फहीम खां, अफजल अली, हुमैरा, सुगंध, रोहित, अखिलेश सक्सेना, अनिल कुमार, फैसल खां, अश्विनी वर्मा आदि मौजूद रहे।