फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में कमाए रोडवेज ने ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।रोडवेज विभाग ने भैया दूज के मौके पर एक दिन के अंदर ही ढाई लाख रुपये की कमाई की है। शनिवार को दूूसरे दिन भी बसों में यात्रियों में काफी भीड़ रही है। शुक्रवार को भैया दूज का त्योहार था। इस दिन बहन अपने भाई के घर जाकर उसके माथे पर तिलक कर लंब उम्र की कामना करती थी। इस मौके पर बसो से लेकर ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है। एक दिन पहले ही रोडवेज विभाग ने अधिक धन कमाने के उदेश्य से सभी बसों को सही करवा कर रख लिया था। शुक्रवार को लोकल रुट पर लगा दिया गया था जहां पूरे दिन रोडवेज बस सवारी को भरती नजर आई। इस दौरान चौबीस घंटे के अंदर ढाई लाख रुपये की कमाई की लेकिन दूसरे दिन भी बसें और ट्रेनों में लोगों को सफर करने में काफी दिक्कतें आ रही थी। लोगों को आज भी लटककर सफर करना पड़ रहा था। इस दौरान डग्गमार वाहनों की खूब चांदी हुई। इन लोगों दो दिन जमकर पैसे कमाए। इस दौरान कई बार लोगों की इनसे से नोकझोंक तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें