फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसवासी क्षेत्र में तमाम किसानो की बारिश से नष्ट हुई धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। दो दिन पूर्व हुई बारिश से क्षेत्र में तमाम किसानों की धान की फसल पानी में गल कर नष्ट हो गई है। किसानों ने नष्ट हुई फसलों का मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दो दिन पूर्व हुई बारिश ने खेतों में पकी धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। जिससे किसान हताश हैं। क्षेत्र के रहमतगंज पट्टी कलां, मंसूरपुर, सेमरा, लाडपुर, मानपुर, करीमपुर में तमाम किसानों की पकी धान की फसल खेतों में नष्ट हो गई है। फसल नष्ट होने से किसानों में मायूसी छा गई है। लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन ने नष्ट हुई फसलों का आकलन नहीं किया है। जिससे किसानों में तहसील प्रशासन को लेकर आक्रोश है। किसान रामवीर सिंह, नवी अहमद, मुकंदी लाल, चरन सिंह, मुकेश कुमार, बसंत राम आदि ने जिलाधिकारी से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें