शाहबाद। भगवान भोले नाथ की भक्ति की डगर पर कांवड़ियों की आस्था के कदम बिना थके हुए अपनी मंजिल की ओर रोजाना बढ़ते चले जा रहे है। पैदल चल रहे कांवड़ियों की आस्था थकान का एहसास होने ही नहीं दे रही है। भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवडियों में ऊर्जा का संचार हो जाता है। सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगाजल लेकर शाहबाद से सैकड़ों कांवड़िए गुजरे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।