रामपुर। मिर्जा नूरपुर साधन सहकारी समिति लिमिटेड, बाराखास के पूर्व अध्यक्ष रजा अली ने मुख्यमंत्री से बिना मान्यता के स्कूल चलाए जाने की शिकायत की है। उनका कहना है कि गांव में बिना मान्यता के एक स्कूल चल रहा है। इस स्कूल की कई बार शिकायत की जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल के खिलाफ आठ मार्च 2018 को मुकदमा भी दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि टीन शेड में सैकडों बच्चों को पढ़ाई के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।