रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी ने फसाहत अली खां शानू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से लिखी चिट्ठी भेजी है। चिट्ठी ने शानू ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व मंत्री के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मांग की है कि आजम खां के खिलाफ बदले की भावना से प्रदेश सरकार को काम करने से रोकें। शानू ने चिट्ठी ने कहा है कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, पहले दिन से ही आजम खां निशाने पर हैं। उन्होंने कहा है कि हम कमजोर और जहालत के अंधेरे में डूबे हुए लोग हैं। हमारे तालीम के लिए जौहर यूनिवर्सिटी उम्मीद की आखिरी उम्मीद है, जो हमारे नेता आजम खां ने बनवाई है। यूनिवर्सिटी को प्रदेश सरकार लगातार निशाना बना रही है। शानू ने कहा है कि हमें तालीम से वंचित नहीं करें, भले ही हमारे खून का आखिरी कतरा भी निकाल लें। आपकी दुश्मनी अगर हमसे से है तो उसकी सजा आजम खां को मत दें। उन्होंने कहा है कि आप सांप्रदायिक पार्टी के नेता होने के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री भी हैं। आपको संविधान का वास्ता है कि हमें जो सजा देना चाहते हैं दे दें। मगर आजम खां को इसके लिए दोषी मत करार दी जिए। उन्होंने कहा है कि आप प्रदेश सरकार को आजम खां के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई करने से रोकिए। हमें उम्मीद है कि आप हमारे खत का जवाब नहीं देंगे, लेकिन हम आपको ऐसे ही खत भेजते रहेंगे।