स्नातक द्वितीय-तृतीय व परास्नातक में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
रामपुर।
राजकीय रजा डिग्री कालेज में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया गुरुवार 28 जून से शुरू होगी। डिग्री कालेज के मीडिया प्रभारी डा. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि बीएससी द्वितीय वर्ष जीव विज्ञान वर्ग की प्रवेश प्रक्रिया वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला, गणित वर्ग की रसायन विज्ञान विभाग, बीएससी तृतीय वर्ष बायो ग्रुप कक्ष संख्या पांच, बीएससी तृतीय वर्ष गणित वर्ग कक्षा संख्या छह, बीकाम द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र विभाग, बीकाम तृतीय वर्ष संस्कृत विभाग, बीए द्वितीय वर्ष कक्षा संख्या 10, बीए तृतीय वर्ष कक्षा संख्या 11, एमकॉम प्रथम वर्ष कक्षा संख्या 3, एमकॉम द्वितीय वर्ष कक्ष संख्या 4 और बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया बीएड विभाग में होगी। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 28 जून से 4 जुलाई तक चलेगी।