फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिना फिटनेस दौड़ रहे 55 स्कूली वाहन

Fri, 12 Jul 2024 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने 407 वाहनों में 212 वाहनों को किया चेक, 55 की फिटनेस समाप्त पाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। स्कूल खुल चुके हैं और बच्चे स्कूली वाहनों पर आश्रित होते हैं लेकिन स्कूल संचालक जरा सी सजग नहीं हैं। परिवहन विभाग की चेकिंग में यह साफ दिखाई दिया है। एआरटीओ की चेकिंग में बिना फिटनेस 55 वाहन पाए गए। जबकि अन्य वाहनों में छिटपुट कमियां दूर कराकर तीन दिन के भीतर मानकों के तहत वाहन सड़कों पर उतारने के निर्देश दिए हैं।
मौजूदा समय में 407 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने इनमें 212 स्कूली वाहनों को चेक किया गया, इनमें से 55 स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी थी लेकिन फिर भी सड़कों पर दौड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि फर्स्ट एड बॉक्स कंपलीट नहीं थे। रिफ्लेक्टर विजिवलिटी नहीं थी और खिड़कियों के रोलर भी नहीं थे। ऐसे में उन्होंने स्कूल संचालकों को चेतावनी देते हुए तीन दिन के भीतर सभी वाहनों को ठीक कराने के लिए कहा। बताया कि यदि यह वाहन फिर से बिना मानक दौड़ते दिखाई दिए तो परमिट निरस्त कर दिए जाएंगे। इधर, एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चेतावनी देकर छोड़ा गया है। तीन दिन के बाद व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें