फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5476 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सोमवार को 90 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 5476 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 1027 बालकों ने पहली डोज ली। किशोर वर्ग के 166 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 1536 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 85 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1283 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 40 लोगों ने पहली और 842 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 7 लोगों ने पहली और 463 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 27 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें