फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालिका एथलेक्टिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में तरन्नुम प्रथम, मुस्कान द्वितीय और आलिया तृतीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में वैश्नवी पहले, सुबिता दूसरे और कासिया तीसरे स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में इरमा प्रथम, पलक द्वितीय और मुनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में विनीता पहले, आलिया दूसरे और स्वाति तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में सविना पहले, स्वाति दूसरे और सारिया तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में साजिया और गोला फेंक में सोनम ने बाजी मारी। विजेताओं को जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अरुण कुमार ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, विवेक कुमार, सलीम मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें