शाहबाद। मंगोली गांव में मंगलवार को पुलिस ने लाठी चार्ज कर ग्रामीणों से जाम खुलवाया था। जिससे क्षुब्ध हुए ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव किया था। ग्रामीणों के पथराव से क्षुब्ध हुई पुलिस ने घरों से खींच खींच कर लोगों को पीटते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस की इस स्थिति को देखकर ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए। जबकि महिलाएं और बच्चे ही घरों में बचे हैं। पुलिस के भय से वह भी घर से नहीं निकल रहे है। जिसके कारण मंगोली गांव में सन्नाटा पसर गया है। गांव के हर मोड़ पर पर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है। लोग दहशत मे आ गए हैं।