फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत के प्रचार को वैन उतारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/सैदनगर। लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वैन उतार दी गई है। इसके साथ ही सैदगनर क्षेत्र के करनपुर गांव में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में न्यायिक अफसरों ने कानून की बारीकियों को समझाया। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगाई जाने वाली लोक अदालत का प्रचार- प्रसार करने के लिए प्राधिकरण की ओर से वैन उतारी गई है। इस वैन को जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यह वैन शहर के कई स्थानों से घूमती हुई ग्रामीण इलाकों में पहुंची और लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इसके बाद यह वैन सैदनगर क्षेत्र के करनपुर गांव में पहुंची,जहां पर विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में प्राधिकरण सचिव अनुराग शर्मा ने लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों को कानून की बारीकियों को समझाया। कहा कि आठ सितंबर को द्विमासिक लोक अदालत लगाई जाएगी। उन्होंने इस दौरान जमीदारी एक्ट के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर विमल शुक्ला ने ग्रामीणों को राजस्व मामलों की जानकारी दी। इस मौके पर बृजेश कुमार, प्रताप मौर्य, माजिद, आरिफ, ग्राम प्रधान पति बाबू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें