रामपुर। नगर निवासी अभिभावकों ने जिले में बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का आरोप है कि जिले भर में बड़े पैमाने पर बिना मान्यता के स्कूल संचालित कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई स्कूल ऐसे हैं जिनकी मान्यता प्राइमरी की है लेकिन, वो आठवीं और दसवीं तक की कक्षा संचालित कर रहे हैं तो कई स्कूल आठवीं तक की मान्यता पर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। ऐसे स्कूल किसी अन्य स्कूल में छात्र-छात्रा का पंजीकरण दर्शा देते हैं और अभिभावकों से अपने स्कूल में शिक्षा के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। अभिभावकों ने जांचकर ऐसे सभी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र पर रहीश, गोपाल, जुनैद, गोविंद, महीपाल लोधी, सुरेश कुमरा, महेश आदि के नाम शामिल हैं।