फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब उदय के अधिष्ठापन समारोह में ली कार्यकारिणी ने शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमन अग्रवाल बने अध्यक्ष, शुभम सिंघल सचिव
विज्ञापन

रामपुर। लायंस क्लब उदय के अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण हुआ। इसके साथ ही क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का ब्यौरा भी दिया गया। शुक्रवार रात हुए कार्यक्रम में अमन अग्रवाल को अध्यक्ष, शुभम सिंघल को सचिव, रितेश जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। अधिष्ठापन अधिकारी विनय कुमार मित्तल ने पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद सचिव द्वारा पिछले साल की क्लब की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें अन्नपूर्णा शिविर द्वारा निर्धन व भूखों को 14 माह में 28 शिविरों में भोजन कराने की बात बताई गई। नवनियुक्त अध्यक्ष अमन अग्रवाल ने इस साल क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सदस्यों से सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि क्लब द्वारा अन्नपूर्णा शिविरों का आयोजन सर्वश्रेष्ठ कार्य है। इससे प्रेरणा लेकर अन्य संगठन भी इस ओर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में डा. मुकेश गोयल, संजीव अग्रवाल, आशीष सिंघल, डा. समर्थ कुमार, मीनू मिश्रा, सचिन कुमार सिंह, जोहेब अनवर, शोभित जैन, निमिष सिंघल, सौम्य सिंघल, समर्थ बंसल, अनुज गुप्ता, विवेक, अमित, अभिनव रस्तोगी, परीक्षित कपूर, हिमांशु जैन, सौरभ जैन, सौम्य रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें