फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पांच साल में निकाय चुनाव आई तब्दीली, 44190 मतदाता बढ़े, सूची से गायब हुए 7803 वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर जिले के अंदर पांच साल के अंदर 44190 मतदाता बढ़ गए हैं। जबकि 7803 मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं। इनमें सबसे अधिक अगर बात करें तो शाहबाद में 10873 वोटर बढ़े हैं। जबकि सबसे अधिक स्वार में मतदाताओं की संख्या कम हुई है। यहां 2017 में जहां 67808 मतदाता दर्ज थे तो वहीं अब 60005 मतदाता रह गए हैं। इसमें करीब 7803 मतदाता के नाम काट दिए गए हैं। यह वह मतदाता है जिनमें या तो किसी की मौत हो चुकी है या फिर बाहर जा चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्येक दल से जुड़े नेताओं ने गुणा-भाग शुरू कर दिया है। हर कोई अपने समीकरण बैठाने में लगा हुआ है। 2017 के बाद से अब तक काफी बदलाव भी आ गए हैं। जिला रामपुर की अगर बात करें तो यहां पर मतदाताओं में कमी तो अधिक नहीं आई है। जबकि इन सालों में मतदाता बढ़े अधिक हैं। पहले जहां 231 वार्डो के अंदर 481132 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करते थे तो वहीं अब इनमें मतदाताओं की संख्या 517549 हो गई है जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका के अंदर 2017 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 481132 थी। इस मामले में बीएलओ की टीम ने मतदाताओं का सत्यापन कार्य शुरू किया। जिसमें 7803 मतदाताओं के नाम मृत्यु होने या फिर शहर से बाहर जाने के कारण हटा दिए गए हैं। जबकि 2022 में मतदाताओं की संख्या 517549 हैं। जिनमें इस बार 44190 वोटर नए जुड़ गए हैं जो इस बार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए बूथों तक अपने कदम बढ़ाएंगे। 2017 में जहां 33463 मतदाता थे तो वहीं अब 53159 मतदाता हैं जो अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। वहीं स्वार में 67808 मतदाता थे जो पांच साल बाद 60005 रह गए है। इसी तरह से मिलक में 22992 मतदाता थे जिनकी संख्या अब 25739 हो गई है। बिलासपुर में 55085 मतदाता थे जिनकी संख्या अब 59576 हो गई है। रामपुर शहर के अंदर की अगर बात करें तो पहले 256160 मतदाता थे, लेकिन अब 262543 मतदाता हो गए हैं। जबकि शाहबाद में 2017 में 45624 मतदाता थे जिनकी संख्या बढ़कर 56497 हो गई है।
इन मतदाताओं की बढ़ी संख्या प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। लोगों के बीच जाकर प्रत्याशियों ने चरण वंदना करना शुरू कर दी है। वार्डों में लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को अभी से सुलझाने के लिए पालिका में चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। दिन भर वार्डों में मतदाताओं की संख्या के साथ खुद को वोट मिलने के लिए गुणा भाग में लग गए हैं।
विज्ञापन

कोट
निकाय चुनाव की सूची तैयार कर दी गई है। इसमें जिन वोटरों की मौत हो चुकी है या फिर किसी वजह से अब वह बाहर है उनको सूची से हटाया गया है। जबकि मौजूदा समय में रह रहे लोगों को मतदाता सूची में दर्ज किया है। पांच सालों के अंदर मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। -अनिल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें