रामपुर। पटवाई क्षेत्र के खिरका गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें संयोजक सौरभ सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट से जिताएं। इस दौरान विनीत सक्सेना, हरिपत, चेतराम, गोविंद राम, प्रमोद, राजपाल, अखिलेश आदि मौजूद रहे।